फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   etawah news

बाइक सवारों ने पार किया सेवानिवृत्त शिक्षक का रूपयों भरा थैला

Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
etawah news
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जमालशाह निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक का बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल पर लटके बैग में रखा रूपयों भरा थैला पार कर दिया। इसमें 50 हजार रुपये थे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन देर शाम तक पुलिस किसी को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

मोहल्ला जमालशाह निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रफीक सिद्दीकी गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे। इस बीच उन्होंने होमगंज बाजार स्थित एक दुकान से कुछ सामान की खरीदारी की। घटना के संबंध में पीड़ित शिक्षक के पुत्र जमील ने बताया कि जहां दुकान के बाहर अपाचे बाइक सवार दो लोग उनके पिता पर टकटकी निगाहें रखे हुए थे। खरीदारी करने के बाद वह गोशाला रोड होते हुए घर जा रहे थे। जहां इसी बीच रास्ते में बाइक सवारों ने उनकी साइकिल पर टंगे बैग के अंदर रखे रुपये भरे थैले को पार कर दिया। भीड़भाड़ होने पर वहां कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि जब उन्होंने घर के अंदर बैग में हाथ डाला तो उसमें से रूपयों भरा थैला गायब था। पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई सुरेंद्र कुमार ने पीड़ित द्वारा बताई गई जगह पर छानबीन की साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बाइक सवार दबोचे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed