फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity reaches Kudhri 78 years after independence.Electricity reaches Kudhri 78 years after independence.

Auraiya News: कुढ़री में आजादी के 78 साल बाद पहुंची बिजली

Mon, 20 Jul 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity reaches Kudhri 78 years after independence.Electricity reaches Kudhri 78 years after independence.
फोटो-16- गांव के मंदिर के बाहर बिजली आने की खुशी मनाते ग्रामीण। स्रोत, ग्रामीण
एरवाकटरा (औरैया)। ग्राम पंचायत फैजुल्लापुर के ढाई सौ की आबादी वाले गांव कुढ़री में आजादी के 78 वर्ष बाद शनिवार शाम पहली बार बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन

घरों में बल्ब जले तो ग्रामीणों की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त हो गई। गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।
कुढ़री गांव की बदहाली को लेकर वर्ष 2024 में परेशान ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया था। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और बिजली तथा सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने मतदान किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर करीब 400 मीटर दूर एक निजी नलकूप पर बिजली कनेक्शन था। बाद में गांव के पश्चिम दिशा में करीब 50 मीटर की दूरी पर दूसरे निजी नलकूप का कनेक्शन होने से गांव तक लाइन पहुंचाना संभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने लगभग दो माह पूर्व समायन फीडर से करीब आठ विद्युत पोल लगाकर गांव तक लाइन बिछाई और 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया। शनिवार शाम जैसे ही पहली बार बिजली आपूर्ति शुरू हुई, गांव के लोग एक स्थान पर एकत्र हो गए। वर्षों बाद घरों में रोशनी देखकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरे खिल उठे।
ग्रामीणों का कहना है कि अब बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी, घरेलू कार्यों में सुविधा मिलेगी और किसानों को भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सुशील कठेरिया, अरविंद कठेरिया, आनंद प्रिय, रवि, सुनील, सुरेंद्र, छोटू, शिवम, रमेश फौजी, सुरजीत, गोलू, कुंदन, सुखवीर, महेश, राजवीर, लज्जावती, राजेश्वरी, रेशमा और सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
------------
बोले ग्रामीण-देर से सही पर मिल गई बिजली
विभाग का आभार
मूलभूत सुविधाओं में अहम बिजली को लेकर प्रशासन ने देर से ही सही पर संज्ञान लिया। जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों का आभार है।-ऊषा देवी
-----
अब टीवी चलेगा
अब गांव में बच्चों को बल्ब और ट्यूबलाइट में रात के समय पढ़ने की सहूलियत मिलेगी। बिजली के उपकरण फि्रज, कूलर और टीवी का अब प्रयोग कर सकेंगे।-पूनम
------
भव्य दीपावली मनाएंगे
मोबाइल चार्ज करने के लिए अब पड़ोसी गांव नहीं जाना पड़ेगा। दीपावली पर झालरों की चकाचौंध गांव को भव्य बनाएगी। इस बार दीपावली पर खूब सजावट कराएंगे।-छोटू
------
अब उपकरण खरीदेंगे
शादी विवाह के लिए आने वाले रिश्तों में अक्सर बिजली न होने की समस्या चर्चा बनती रही है। लोग बिजली के उपकरण नहीं खरीद रहे थे। अब उपकरण खरीदे जाएंगे।-शिवम

----
वर्जन----
गांव कुढ़री में करीब आठ लाख रुपये की लागत से विद्युतीकरण कार्य कराया गया है। गांव को समायन फीडर से जोड़कर शनिवार शाम से नियमित बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। ग्रामीण ज्यादा से ज्यादा संख्या में विद्युत कनेक्शन कराते हुए बिजली का उपभोग करें।-कुलवंत सिंह, अवर अभियंता बिजली विभाग

फोटो-16- गांव के मंदिर के बाहर बिजली आने की खुशी मनाते ग्रामीण। स्रोत, ग्रामीण

फोटो-16- गांव के मंदिर के बाहर बिजली आने की खुशी मनाते ग्रामीण। स्रोत, ग्रामीण

फोटो-16- गांव के मंदिर के बाहर बिजली आने की खुशी मनाते ग्रामीण। स्रोत, ग्रामीण

फोटो-16- गांव के मंदिर के बाहर बिजली आने की खुशी मनाते ग्रामीण। स्रोत, ग्रामीण

फोटो-16- गांव के मंदिर के बाहर बिजली आने की खुशी मनाते ग्रामीण। स्रोत, ग्रामीण

फोटो-16- गांव के मंदिर के बाहर बिजली आने की खुशी मनाते ग्रामीण। स्रोत, ग्रामीण

फोटो-16- गांव के मंदिर के बाहर बिजली आने की खुशी मनाते ग्रामीण। स्रोत, ग्रामीण

फोटो-16- गांव के मंदिर के बाहर बिजली आने की खुशी मनाते ग्रामीण। स्रोत, ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed