फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity house filled with water, supply stopped for five consecutive hours

Auraiya News: बिजली घर में भरा पानी, लगातार पांच घंटे आपूर्ति ठप

Sat, 29 Jun 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity house filled with water, supply stopped for five consecutive hours
औरैया। शनिवार की तड़के सुबह हुई बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लगातार पांच घंटे तक ठप रही। बिजली घर प्रथम में पानी भरने से मशीनें बंद हो गईं, अधिकारियों को भी मौके पर आना पड़ा।
विज्ञापन


गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश का इंतजार था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी भी लो वोल्टेज व अन्य संबंधित समस्या को दूर करने के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब बारिश शुरू हो गई तो वह भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहींं हो रही है। बारिश और हवा के दौरान आए दिन फाॅल्ट देखने को मिल रहे है। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे तेज हवा के साथ दो घंटे बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही बिजली घर में फाॅल्ट हो गया।
विज्ञापन

इससे आधे शहर की आपूर्ति बंद हो गई। वहीं, बिजली घर प्रथम में जलभराव हो गया तो मशीनें अपने आप बंद हो गईं। कर्मचारियों ने पानी निकाला, लेकिन मशीनों में आई नमी के कारण उन्हें शुरू नहीं कर सके। इसके चलते इस बिजली घर के अंतर्गत आने वाले शहर के लगभग 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली घर में पानी भरने की जानकारी पर एसडीओ अजय यादव, जेई सुभाष चंद्र यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह लगभग 11 बजे बिजली घर में भरे पानी को निकालने और मशीनों में आई नमी को समाप्त करने का प्रयास किया जाता रहा। इधर, उपभोक्ता बिजली कटौती के कारण पीने के पानी व अन्य समस्याओं से जूझते रहे। आपूर्ति न होने से पानी की सप्लाई न हो पाने के कारण शहरवासियों को दिक्कतें हुईं। इधर उपभोक्ता बिजली घर पहुंचे। वहां भरे पानी और युद्धस्तर पर चल रहे काम देख उपभोक्ता वापस लौटे।
हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारी शीघ्र सप्लाई शुरू करने का आश्वासन देते दिखे। 11 बजे तक आपूर्ति बहाल न होने पर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) लेखराज सिंह भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को जाना। हालांकि इसी दौरान तक कर्मचारी सप्लाई शुरू करने की स्थिति में आ चुके है। जैसे ही सप्लाई शुरू की गई। तभी 11 हजार लाइन का एक इंसुलेटर फट गया। कर्मचारी ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद उसे ठीक कर किसी तरह सप्लाई शुरू की। टेस्टिंग के बाद सभी फीडरों को लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू किया जा सका।


-------------------------------------

बिजली घर में जलभराव के कारण मशीनें बंद हो गईं थी। कर्मचारियों ने मशक्कत कर पानी निकाला और आपूर्ति को शुरू करा दिया गया था। बिजली पूर्ति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन दिनों आपूर्ति में सुधार देखने को मिला है।
- अजय यादव, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed