फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity cut in Ladaiyapur, night spent in darkness

Auraiya News: लडैयापुर की काटी बिजली, अंधेरे में कटी रात

Tue, 17 Oct 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut in Ladaiyapur, night spent in darkness
फफूंद। क्षेत्र के देवरपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने रविवार को लडैयापुर की बिजली काट दी। जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। साथ ही रोजमर्रा के लिए परेशान होना पड़े। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया है। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिल का भुगतान न किए जाने की वजह से बिजली काटे जाने की बात कही गई है। फफूंद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरपुर के गांव लड़ैयापुर की आबादी लगभग तीन हजार है। गांव को देवरपुर विद्युत उपकेंद्र द्वारा बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव निवासी शिववीर सिंह, राम महेंद्र, सुशील बाबू, तार बाबू, विजय कुमार, निर्देश कुमार, धीरेंद्र कुमार, विजय सिंह, अनुज कुमार, बलराम सिंह ने बताया कि रविवार को विद्युत विभाग के लाइन मैन ट्रांसफार्मर से गांव की बिजली काट कर चले गए। 24 घंटे से अधिक समय से गांव में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

लाइनमैन से बात कि तो उच्च अधिकारियों के आदेश पर बिजली काटी जाने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्र पर्व के चलते अधिकतर महिलाएं व्रत रख रही हैं। पूरे गांव में अंधेरा पड़ा हुआ है। लोग पीने पानी के लिए भी परेशान हैं। बिजली काटे जाने को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर कर बताया कि पहले भी विद्युत विभाग की ओर से बिजली काट दी गई थी। जिससे कई दिनों तक गांव में बिजली नहीं आई थी।
विज्ञापन

अवर अभियंता देवरपुर दीपक राम ने बताया कि पूरे गांव की बिजली नहीं काटी गई है। गांव के मोहल्ले के लोगों द्वारा बिल का भुगतान न करने के चलते बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed