{"_id":"66ba4e0cae9449327300f315","slug":"electricity-cut-for-five-hours-due-to-fault-in-11-kv-line-auraiya-news-c-211-1-aur1005-115414-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 11 केवी लाइन में फाल्ट से पांच घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 11 केवी लाइन में फाल्ट से पांच घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
अछल्दा। सोमवार की दोपहर 11 केवी लाइन में फॉल्ट के चलते क्षेत्र में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। जिसके चलते उपभोक्ताओं को भीषण उमस भरी गर्मी के चलते परेशान होना पड़ा।
दोपहर लगभग 12 बजे 11 केवी लाइन में फाल्ट से कस्बे की आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने सूचना पर जैसे-तैसे फाल्ट ठीक किया, लेकिन सप्लाई होते ही फिर फाल्ट हुआ। लगभग पांच घंटे तक आपूर्ति बहाल न होने के कारण 500 से अधिक से उपभोक्ताओं के घरों में लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा।
शाम पांच बजे बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस लाइन में अक्सर फाल्ट होते है। उपभोक्ताओं ने बताया कि इस लाइन में हरीगंज में फॉल्ट से दो दिन, 16 जुलाई को अंडर ग्राउंड में फाल्ट से 10 घंटे बिजली बाधित हुई थी। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों ने नई लाइन डलवाए जाने की मांग की है। एसडीओ अरविंद गौतम ने बताया कि नई लाइन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है, जल्द लाइन डलवाई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ट्रांसफार्मर से चिपककर बछड़े की मौत
अछल्दा। कस्बा के मोहल्ला सराय बाजार थाने के पास रखा ट्रांसफार्मर में सोमवार दोपहर एक अन्ना बछड़े की चिपक पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत कर्मचारियों ने बछड़े का शव उठवाया।