फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   electricity cut for 5 hour

बिजली केंद्र मशीनों में आई खराबी से पांच घंटे ठप रही आपूर्ति

Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
electricity cut for 5 hour
औरैया। अछल्दा स्थित बिजली केंद्र पर शुक्रवार को मशीन में आई खराबी के कारण पांच घंटे बिजली गुल रही। बिजली न आने से परेशान लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर अधिकारियों ने आनन फानन में मशीनों की मरम्मत शुरू कराई। कुछ देर बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

अछल्दा नगर पंचायत स्थित विद्युत केंद्र से कस्बा समेत मोहम्मदाबाद फीडर, नदूपुर को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे केंद्र की मशीनों में खराबी आ गई। जिसके कारण नगर पंचायत क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। जानकारी मिलते ही जेई प्रदीप कुमार ने कर्मचारियों के साथ केंद्र पर पहुंचकर मशीनों की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे आपूर्ति बहाल की गई। जेई ने बताया कि ओवरलोड के कारण मशीन में खराबी आई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव नदूपुर में एक बिजली केंद्र का संचालन गुरुवार को शुरू हो गया है। इस केंद्र से मोहम्मदाबाद व अछल्दा फीडर के कुछ गांवों को जोड़ा जाएगा। इससे ओवरलोड की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed