{"_id":"65a6dc48e88ad084f704dd94","slug":"electrical-workers-took-away-the-transformer-from-the-tube-well-for-not-paying-the-dues-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7628-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बकाया जमा न करने पर नलकूप का ट्रांसफार्मर ले गए विद्युत कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बकाया जमा न करने पर नलकूप का ट्रांसफार्मर ले गए विद्युत कर्मी
Wed, 17 Jan 2024 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
फफूंद। कस्बा क्षेत्र के तीन अलग अलग गांव में तीन किसानों पर नलकूप का विद्युत बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग के कर्मी उनके नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर उतार ले गए। जिससे किसानों की फसलों की सिंचाई रुक गई। विद्युत विभाग की कार्यशैली से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भैंसौल निवासी किसान सिद्ध गोपाल दीक्षित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में अपनी पत्नी रीमा दीक्षित के नाम से नलकूप कनेक्शन लिया था। पांच माह बीतने के बाद भी बकाया का कोई मेसेज मोबाइल फोन पर नहीं आया है। सोमवार शाम विद्युत विभाग के कर्मी ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और ट्रांसफार्मर उतार कर ले गए। विद्युत अधिकारी बकाया का ढाई लाख रुपये जमा करने का दबाव बना रहे हैं।
वहीं गांव बिरसिंहपुर निवासी किसान सुरेंद्र ने बताया कि नलकूप का ट्रांसफार्मर उतार कर विद्युत कर्मी ले गए हैं। उन पर लगभग 77 हजार रूपये का बकाया है। गांव गमनामऊ निवासी किसान अनुज ने बताया कि उनके स्वर्गीय पिता वीरेंद्र कुमार के नाम पर नलकूप का कनेक्शन है। एक लाख 95 हजार बकाया था।
विज्ञापन
वहीं पूरे मामले में अधीक्षण अभियंता वृजमोहन ने बताया कि बकाया वसूली को लेकर जारी हुए निर्देश के तहत यह सख्ती बरती जा रही है। जो भी किसान अदायगी कर दे रहे हैं, उनका कनेक्शन जोड़ दिया जा रहा है।