फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ekgra and Akanksha got success in JEE Advanced

Auraiya News: जेईई एडवांस में एकाग्र व आकांक्षा ने पाई सफलता

Mon, 19 Jun 2023 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ekgra and Akanksha got success in JEE Advanced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। जेईई एडवांस का रिजल्ट आने पर शहर के दो मेधावियों ने परचम लहराया है। इस परीक्षा के पास करने के बाद उन्हें आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। परिवार में जहां खुशियों का माहौल है। वहीं मेधावियों को बधाई देने का ताता लगा हुआ है।
नगर के रामकृष्ण नगर में रहने वाले हर्षवर्धन अग्रवाल के बेटे एकाग्र अग्रवाल ने जेईई एडवांस में सफलता पाई है। एकाग्र ने बताया कि वह इसी सत्र में दिल्ली सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 90.4 प्रतिशत से उत्तीर्ण की है। वह दिल्ली में कोचिंग करके जेईई एडवांस में भी सफलता हासिल की है। बताया कि उनकी मेहनत की नतीजा है कि रविवार को आए परिणाम में उन्होंने जेईई एडवांस में 2762 रैंक पाई है। वह आईआईटी दिल्ली, बीएचयू या कानपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स से इंजीनियरिंग करेंगे। एकाग्र के पिता दिबियापुर के वैदिक इंटर कालेज में विज्ञान प्रवक्ता हैं। जबकि मां प्रीती अग्रवाल परिषदीय शिक्षक हैं। एकाग्र के बड़े भाई एनआईटी कुरुक्षेत्र से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
अकांक्षा निगम ने पाई जेईई में सफलता
दिबियापुर। सिंचाई विभाग दिबियापुर में मेट (सुपरवाइजर) के पद पर कार्यरत प्यारेलाल निगम की पुत्री आकांक्षा निगम ने जेईई एडवांस में एससी केटेगरी में 3954 रैंक पाई है। वह कंप्यूटर साइंस से आईआईटी करना चाहती है। आकांक्षा ने बताया कि वह इसी वर्ष केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी औरैया से 93 प्रतिशत अंकों के साथ 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसका सपना था कि वह इंजीनियर बने। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर तैयारी में जुटी थी। बताया कि उसकी इस तैयारी में पिता व मां प्रेमशीला ने भरपूर साथ दिया। बताया कि पिता व मां ने पढ़ाई को लेकर हमेशा हौसला बढ़ाते रहे। आकांक्षा ने बताया कि उसने बिना कोचिंग के सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article