फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eight people, including health workers, were found infected

स्वास्थ्य कर्मी समेत आठ संक्रमित मिले

Sun, 29 Nov 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eight people, including health workers, were found infected
औरैया। रविवार को जिले में आठ नए संक्रमित मरीज मिले है। इसमें एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। पिछले दो दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है। जिससे स्वास्थ्य और जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी कोरोना संक्रमण के मामले में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को आठ नए संक्रमित मरीजों के मिलने से संक्रमित मरीजों की संख्या 3268 जा पहुंची है। जबकि 16 संक्रमित मरीजों के ठीक होने से जिले में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3014 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 212 रह गए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण के बाद जिले के 42 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को स्वास्थ्य टीमों ने 768 सैंपल आरटीपीसीआर, एक सैंपल ट्रू-नेट और 805 सैंपल एंटीजन के लिए। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 83945 सैंपल लिए गए। जिसमें 79518 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली अस्पताल में संक्रमित मरीजों की सात है। जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या अब 179 रह गई है। सैफई लैब से अब 2419 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
सदर ब्लॉक के गांव रोनकपुर में एक, करमपुर में एक, 100 शय्या जिला चिकित्सालय में एक, भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सल्लापुर में एक, डमरी में एक, एनटीपीसी टाउनशिप में एक, ऐरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव भटपुरा ऐरवाकुइली में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ ही कानपुर नगर का एक संक्रमित मरीज भी जिले में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed