फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eight-kilometer stretch of road from Kamalpur Canal Bridge to Ganeshpur is in a dilapidated condition.

Auraiya News: कमलपुर नहर पुल से गणेशपुर तक आठ किमी सड़क जर्जर

Thu, 10 Sep 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight-kilometer stretch of road from Kamalpur Canal Bridge to Ganeshpur is in a dilapidated condition.
बारिश के बाद सड़क पर हुए गड्ढों में भरा पानी। संवाद
बिधूना। क्षेत्र के राम गंगा नहर पटरी पर बिधूना-बेला मार्ग के कमलपुर नहर पुल से गणेश पुर्वा तक करीब आठ से नौ किमी लंबी सिंचाई विभाग की सड़क बदहाली की मार झेल रही है। सड़क पर जगह-जगह एक-एक फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, इससे बाइक, ई-रिक्शा और साइकिल सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय इस मार्ग से निकलना ग्रामीणों के लिए खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन

इस नहर पटरी मार्ग से बदनपुर, जगतपुर, पूर्वा गणेश, मुग्गपुर, जरियापुर, डेरा, कुआं पूर्वा, उम्मेद पुरवा, वसई, पुरवा पासी, चकरपुर और गपचारियापुर समेत दर्जनों गांवों के हजारों लोग रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि कई स्थानों पर वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए पटरी के किनारे से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

सबहद गांव के मोहम्मद निशाद ने बताया कि टूटी सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत है। गहरे गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। सिंचाई विभाग को बिना किसी देरी के सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रात में निकलना मुश्किल
सड़क की हालत बेहद खराब है। रात में बाइक से या पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाता और गहराई का पता नहीं चलता। लोग हादसे का शिकार होते हैं। विभाग को जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करानी चाहिए।
- नंद किशोर, निवासी जगतपुर
-------
ई-रिक्शा चालकों को खुद निकालना पड़ा पानी
नहर पटरी की सड़क पूरी तरह जर्जर है। यहां करीब एक फीट के गहरे गड्ढे हैं, जिनमें ई-रिक्शा और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। हाल ही में हुई बारिश के दौरान ई-रिक्शा चालकों ने खुद गड्ढों से पानी निकाला था ताकि वाहन निकल सकें।

-रामप्रकाश, बसई
----
सड़क खराब होने की जानकारी है। लगातार हो रही बारिश से फिलहाल मरम्मत का काम संभव नहीं है। बारिश थमते ही सड़क का निर्माण व मरम्मत कराई जाएगी।
- सुरेंद्र कौशल, अधिशासी अभियंता, नहर विभाग खंड, कानपुर देहात

बारिश के बाद सड़क पर हुए गड्ढों में भरा पानी। संवाद

बारिश के बाद सड़क पर हुए गड्ढों में भरा पानी। संवाद

बारिश के बाद सड़क पर हुए गड्ढों में भरा पानी। संवाद

बारिश के बाद सड़क पर हुए गड्ढों में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed