{"_id":"5f09e37a8ebc3e63c161e58a","slug":"eight-electricity-poles-fell-due-to-strong-storm-and-rain-in-auraiya-auraiya-news-knp5706362138","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः तेज आंधी व बारिश से गिरे बिजली के आठ पोल, छह गांवों के 600 उपभोक्ता प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः तेज आंधी व बारिश से गिरे बिजली के आठ पोल, छह गांवों के 600 उपभोक्ता प्रभावित
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार रात आई तेज आंधी व बारिश से बिधूना क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित व्यवस्था चरमरा गई। शनिवार पूरे दिन टूटे तारों को जोड़ने का काम किया गया। आठ पोल टूटने से छह गांवों की बिजली आपूर्ति बधित रही। इससे 600 उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आठ पोल गिर गए थे, उनको दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। प्रभावित गांवों में आपूर्ति दुरुस्त होने में दो दिन का समय लगेगा। आपूर्ति बाधित होने से इन गांवों के किसान परेशान हो रहे हैं।
तेज आंधी का असर जिले के उत्तरी क्षेत्र में अधिक देखने को मिला। आंधी पानी के चलते इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों के तारों के टूटने की सूचना पर कर्मचारी दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन
बिधूना एसडीओ मुकेश कटियार ने बताया कि आंधी से उनके क्षेत्र के असजना, बडे़पुरवा, पुरवा पट्टी, भारामल समेत छह गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
अभी तक बहाल नहीं की जा सकी है। इन गांवों में आठ पोल टूटे हैं। पोल लगाने और तारों को जोड़ने का काम जारी है। छह गांवों के लगभग 600 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल है। दो दिनों में आपूर्ति दुरुस्त हो जाएगी।
वहीं, सहायल क्षेत्र में आंधी-बारिश के कारण गपचारियापुर, सौथरा, बेला मार्ग आदि स्थानों पर पोल टूटे। इसके अलावा कई जगह तार पर भी पेड़ गिर गए। पेड़ गिर जाने से रात में ही बिजली चली गई। क्षेत्र के दो फीडरों की सप्लाई बाधित होने से रात भर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। मच्छरों के कारण रात भर लोग सो भी नहीं पाए।