{"_id":"5f1c7d058ebc3e63865e3565","slug":"education-auraiya-news-knp573275587","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन होगा सत्यापन
विज्ञापन
औरैया। शासन ने अनामिका प्रकरण के बाद शिक्षकों के अभिलेखों की गंभीरता से जांच व सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। अब शिक्षकों के टीईटी प्रमाण पत्रों का भी ऑनलाइन सत्यापन कराए जाने के निर्देश सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने दिए हैं।
बीएसए एसपी सिंह ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) व बीटीसी प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों का भी सत्यापन कराया जाएगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें उनको व डायट प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि 2013 से लेकर 2017 तक के उत्तीर्ण सभी शिक्षकों के प्रमाण ऑनलाइन सत्यापित करवाए जाएं।
चयनित शिक्षकों के अभिलेखों से ऑनलाइन उपलब्ध प्रमाण पत्र से मिलान कराया जाए। कोई फेल बदल मिले तो उसकी जानकारी दी जाए। इसके अलावा बीटीसी बैच 2011 से 2015 तक के सभी चरणों के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इनका सत्यापन कराया जाए। बीएसए ने बताया कि सचिव ने कोरोना काल को देखते हुए निर्देशित किया है कि इन दिनों सत्यापन कराया जा रहा है तो संबंधित शिक्षकों को अभिलेख के साथ न बुलाया जाए। ऑनलाइन ही सत्यापन कराया जाए।