{"_id":"5f11edc48ebc3e74a76e22ed","slug":"education-auraiya-news-knp571778769","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर, ड्र्राइंग में बच्चों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर, ड्र्राइंग में बच्चों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। गेल (इंडिया) लिमिटेड में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल बच्चों को कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी ने सम्मानित किया। स्वच्छता पखवाड़ा 1 से 15 जुलाई तक चलाया गया था।
गेल डीएवी के बच्चों के बीच ऑनलाइन पोस्टर, ड्राइंग, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 1 से 5 की स्लोगन प्रतियोगिता में हासिनी बरानी ने पहला व शालिनी तोमर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा 6 से 8 समूह वर्ग की प्रतियोगिता में कृति ने पहला एवं पीयूष यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कक्षा 9 से 12 समूह वर्ग की निबंध लेखन में अपरिमिता ने प्रथम और व्योम पोरवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 1 से 5 में अंग्रेजी स्लोगन प्रतियोगिता में आदिदेव बरानी ने पहला व आर्नव पटेल ने दूसरा स्थान पाया। कक्षा 1 से 5 समूह वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में हासिनी बरानी ने पहला, माही आर्या ने दूसरा, मानवी गंगवार ने तीसरा एवं कक्षा 6 से 8 समूह वर्ग में कुणाल अग्रवाल ने पहला, सिद्धी दुबे ने दूसरा, सूर्यांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक मानव संसाधन पीएन राव, डीजीएम एसके कटियार, प्रिंसिपल डीएवी एके शर्मा के अलाव आलोक चबडाल व एनके संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गेल अधिकारियों के अनुसार 1 से 15 जुलाई तक चले स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण, जमुहाँ एवं घेरा गांव में स्वच्छता अभियान के दौरान किशोरियों एवं महिलाओं को सेनिटरी पैड एवं कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क वितरित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।