{"_id":"5f0f588c8ebc3e63c62b75f6","slug":"education-auraiya-news-knp5713989168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष ने किया जिला टाप, हर्षित और पावनी दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष ने किया जिला टाप, हर्षित और पावनी दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सीबीएसई की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार की दोपहर जारी हुआ। इसमें सबसे अधिक 98.4 फीसदी अंक प्राप्त कर आशीष पोरवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर 98.2 फीसदी अंक पाकर हर्षित बाबू और पावनी गुप्ता रहे। जिले में टॉप फाइव की सूची में सात छात्रों ने अपनी जगह बनाई है।
बुधवार को आए सीबीएसई की 10वीं का रिजल्ट जानने के लिए परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं एक घंटे तक परेशान रहे। कभी पोर्टल काम न करने तो कभी नेट स्लो होने के चलते छात्र रिजल्ट जानने के लिए परेशान रहे। जिससे छात्रों ने स्कूल में संपर्क कर अपने नंबरों की जानकारी की।
शहर स्थित सुदीति ग्लोबल स्कूल के छात्र आशीष पोरवाल ने 98.4 फीसदी अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र हर्षित बाबू और गेल डीएवी की छात्रा पावनी गुप्ता ने 98.2 फीसदी अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे। गेल डीएवी के छात्र के शैलेश ने 97.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा, इसी स्कूल के छात्र ओरनपाव ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी स्कूल के छात्र कुशाग्र कंचन ने 97.2 प्रतिशत और बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के छात्र प्रणव तिवारी ने भी 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवे नंबर पर जगह बनाई।
विज्ञापन
इधर स्कूल पहुंचे इन मेधावियों का स्कूल प्रबंधकों व शिक्षकों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मनित किया। स्कूल पहुंचे छात्रों ने भी एक-दूसरे के नंबर जाने और बधाई दी।