{"_id":"603a89c78ebc3ee978485786","slug":"ech-house-get-water-in-4-years-auraiya-news-knp6145634144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में हर घर में पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में हर घर में पहुंचेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जल्द ही सभी घरों तक पाइप लाइन से पानी पहुंचने लगेगा। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है।
सिंचाई विभाग के एक्सईएन डीपी वर्मा ने बताया कि हर घर में नल योजना के तहत सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत 2024 तक हर घर में पाइप लाइन से पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। हैदराबाद की कंपनी इंडियन ह्यूम पाइप को ठेका दिया गया है। कंपनी गांव-गांव जाकर सर्वे कर रही है। सर्वे पूरा होने के बाद बाद इस पर काम शुरू होगा। जिले में 439 टंकी बनाई जाएंगी। टंकी बनने के बाद गांवों में पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। कंपनी को ये काम पूरा करने के लिए 2024 तक का समय दिया गया है।
गर्मी में नहीं होगा पेयजल संकट
गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र के लोग पानी के लिए ज्यादा परेशान होते हैं। नहरों में पानी कम होने के साथ ही हैंडपंप और कुएं भी सूख जाते हैं। हर घर में पाइप से पानी की सप्लाई होने से उनकी समस्या दूर हो जाएगी।