{"_id":"66747b344dc4590aa7064d64","slug":"duty-will-be-imposed-online-in-roadways-buses-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113542-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रोडवेज की बसों में ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रोडवेज की बसों में ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन
औरैया। कई बार परिवहन विभाग रोडवेज बसों में अपने मनचाहे चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगा देते हैं। अब ऐसा नहीं होगा। निगम ने इसके लिए क्रू साफ्टवेयर लॉंन्च किया है। इससे ड्यूटियां अब ऑनलाइन ही लगाई जाएंगी। इसके लिए स्थानीय डिपो स्तर से तीन महीने का शेड्यूल जारी करना होगा।
रोडवेज बसों में चहेते चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने के नाम पर खेल होता रहा है, तो वहीं किसी और के नाम गाड़ी होने पर दूसरे चालक-परिचालक को भेजा जा रहा है। इस खेल में अफसर जमकर धन उगाही कर रहे हैं। देखने में आया है कि अफसर अपने चहेतों को ही अच्छी कमाई वाले मार्गों पर भेजते थे। इससे उनकी अतिरिक्त कमाई भी होती थी।
ऐसे में अधिकांश चालक-परिचालक का किलोमीटर का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा था और उन्हें जुर्माना भरना पड़ रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। निगम ने क्रू साफ्टवेयर लांच किया है। इसके तहत चालक-परिचालकों की ड्यूटी ऑनलाइन ही लगा करेगी। इसके लिए डिपो में आगामी तीन महीने का ड्यूटी शेड्यूल बनाकर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिस रूट पर चालक-परिचालक की ड्यूटी लगाई जाएगी। उसी पर संबंधित व्यक्ति को जाना होगा। चेकिंग के दौरान टीम बस में यात्रियों की गिनती के साथ ही चालक व परिचालकों के संंबंध में भी जानकारी करेगी। यदि किसी चालक या परिचालक को छुट्टी लेनी होगी तो उसे 24 घंटे पहले इसकी जानकारी देनी होगी। बता दें कि औरैया डिपो में कुल बसों की संख्या 77 है। जिन्हें विभिन्न रूटों पर संचालित करने के लिए औरैया डिपो के पास 166 परिचालक तो हैं, लेकिन चालकों की संख्या 144 है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
चालक-परिचालकों की ऑनलाइन ड्यूटी के संबध में जानकारी मिली है। जल्द ही स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था लागू होगी। इससे सभी को आराम मिलेगा।
- अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक