{"_id":"579ce8004f1c1bab0b21e27a","slug":"dumper-hit-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो इंट्री में घुसे डंपर ने युवक को टक्कर मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो इंट्री में घुसे डंपर ने युवक को टक्कर मारी
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो इंट्री में घुसे एक डंपर ने वाहन का इंतजार कर रहे तिर्वा निवासी युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवक के गांव सूचना भेजी है।
बलनपुर तिर्वा कन्नौज निवासी 20 वर्षीय गोविंद पुत्र कन्हैयालाल ग्राम ऊंचा स्थित रिश्तेदारी से लौटकर अपने गांव जा रहा था। दिबियापुर में औरैया तिर्वा मार्ग पर बहेरे वाली पुलिया के पास वह वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी औरैया की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में वह आ गया। युवक का पैर पहियों की नीचे आकर टूट गया। सूचना पर पुलिस ने युवक को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यहां बता दें कि औरैया की ओर से आने वाले ओवरलोडेड वाहनों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक नो इंट्री लागू है। लेकिन फफूंद चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से ओवरलोडेड ट्रक नगर में प्रवेश कर जाते हैं। बीते दिनों असेनी दिबियापुर के बीच दो अलग अलग हादसों में बाइक सवार एक महिला एवं एक युवक की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने दिन के समय नो इंट्री का सख्ती से पालन कराए जाने की मांग की है। घटना के बाद किसी भी ट्रक को दिबियापुर में नहीं घुसने दिया गया।
विज्ञापन
इससे औरैया रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। प्रभारी थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी कि किसने ओवरलोडेड ट्रक को अंदर आने दिया। उन्होंने माना कि दिन में नो इंट्री के समय किसी भी लोडेड वाहन का नगर में प्रवेश प्रतिबंधित है। औरैया रोड पर वाहनों के लंबे जाम लगे होने पर उन्होंने कहा कि इनका रूट डायवर्ट किया जाएगा।
रुपये लेकर छोड़े जाते हैं लोडेड ट्रक
फफूंद चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी रुपये लेकर लोडेड ट्रक छोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि इसके लिए आसपास के कुछ ठेली वालों को पुलिसकर्मियों ने एजेंट बनाया है। ताकि कोई भी पुलिसकर्मी रुपये लेते न पकड़ा जाए। फफूंद चौराहे पर दुकान किए एक दुकानदार ने बताया कि ओवरलोडेड वाहनों को छोड़ने के एवज में पुलिसकर्मी रुपये लेते हैं। पहले ट्रक चालकों को चौराहे से पहले रोक दिया जाता है। बाद में चालक के मिन्नत करने पर उन्हें इशारे से अपनी पहचान के ठेली वाले को रुपये देने के लिए कह देते हैं।