फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gomti Express and Aligarh Passenger cancelled; Mahananda running late.

Auraiya News: गोमती एक्सप्रेस व अलीगढ़ पैसेंजर निरस्त, महानंदा लेट

Mon, 12 Oct 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gomti Express and Aligarh Passenger cancelled; Mahananda running late.
दिबियापुर। रेल यात्रियों के लिए रविवार का दिन मुसीबतों भरा साबित हुआ। ट्रेनों के अचानक निरस्त होने और उनके घंटों की देरी से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे की अव्यवस्था से यात्रियों की दिनभर की योजनाएं धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली महत्वपूर्ण गोमती एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रही। इसके अलावा नियमित रूप से चलने वाली अलीगढ़ पैसेंजर के भी निरस्त रहने से यात्रियों को आवागमन में भारी असुविधा हुई। उधर, ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला यहीं नहीं थमा। डाउन महानंदा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 12:59 बजे के स्थान पर चार घंटे की देरी से शाम 4:59 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को धूप में घंटों प्लेटफॉर्म पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। रेलवे की इस सुस्त कार्यशैली के प्रति यात्रियों में रोष देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed