{"_id":"6515c04d6b6ba74dbd047497","slug":"due-to-the-activeness-of-the-monitoring-committee-10-yellow-points-were-eliminated-in-the-city-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3447-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निगरानी समिति की सक्रियता से शहर में खत्म किए गए 10 यलो प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निगरानी समिति की सक्रियता से शहर में खत्म किए गए 10 यलो प्वाइंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
नगर पालिका परिक्षेत्र में अवैध मूत्रालयों को जड़ से खत्म करने का चलाया गया विशेष अभियान सार्थक होता नजर आ रहा है। शहर के चिह्नित किए गए सभी 10 यलो प्वाइंट को पूरी तरह से स्वच्छ कर दिया गया है। वहीं जरूरत के आधार पर 15 यूरिनल का स्थापित कराने की तैयारी शुरू की गई है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में औरैया नगर पालिका की स्थिति में सुधार लाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। एक ओर जहां दो अक्तूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं स्वच्छता मानकों को जांचने व निगरानी के लिए प्रत्येक वार्ड में टीम को सक्रिय कर दिया है। कूड़ा निस्तारण केंद्र पर कचरा पहुंचने से लेकर निस्तारण व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।
शहर की छवि को धूमिल करने वाले गंदगी को लेकर चिह्नित प्वाइंटों को एक सप्ताह पहले जहां साफ कराया गया। वहीं संकेतांकों को उकेरते हुए जरूरतमंद लोगों को सार्वजनिक शौचालयों की राह दिखाने का भी प्रयास किया गया। दोबारा से इन चिह्नित 10 प्वाइंटों पर पूर्व की तरह गंदगी व अवैध मूत्रालय न बन सके इसके लिए निगरानी समिति को सक्रिय रखा गया है।
विज्ञापन
वार्डों में तैनात सफाई नायक व सफाई कर्मियों की जीतोड़ मेहनत से स्वच्छता अभियान को सार्थक बनाया जा रहा है। सभी चिह्नित किए गए 10 यलो प्वाइंट जड़ से खत्म कर दिए गए हैं। 15 यूरिनल की जरूरत को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। - अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष