फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to strong sunlight and humidity, patients suffering from vomiting and diarrhea along with fever increased....

Auraiya News: तेज धूप और उमस से बुखार के साथ उल्टी दस्त के मरीज बढ़े

Thu, 21 Sep 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Due to strong sunlight and humidity, patients suffering from vomiting and diarrhea along with fever increased....
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। उमस और तेज धूप से लोग बीमार पड़ रहे है। अस्पतालों में बुखार के साथ उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बिधूना सीएचसी में 150 के आसपास रहने वाली मरीजों की ओपीडी गुरुवार को 300 के करीब पहुंच गई है। अस्पताल पहुंचे मरीजों में ज्यादातर वायरल से ग्रसित पाए गए।
बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों से उमस व तेज धूप पड़ रही है। बारिश के बाद तेज धूप से लोग बीमार पड़ रहे हैं। गुरुवार को बिधूना सीएचसी में 300 लोगों ने पर्चा बनवाकर अलग-अलग डॉक्टरों से इलाज कराया। पर्चा बनवाने के लिए सुबह से ही पर्चा काउंटर पर लोगों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

ओपीडी में मौजूद डॉ. अंजली ने बताया कि बारिश और तेज धूप के चलते सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, दस्त, मलेरिया, डेंगू के अलावा चर्म रोग फैलने लगता है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर के आ रहे हैं। कहा कि धूप के घर जाने के बाद लोग ठंडा पानी का सेवन करते है जिससे लोगों को खांसी, गले में खराब जैसी दिक्कत होने लगती है। कहा कि बीमारियों से बचने के लिए धूप से बचाव करें। शुद्ध ताजे जल का सेवन करें। बासी खाना खाने से बचे और खांसी-जुकाम, बुखार होने पर पानी को उबाल कर ठंडा कर पीए। आराम न मिलने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिचल पांडेय ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों में ज्यादातर मरीज वायरल बीमारियों से ग्रसित हैं। मरीजों की सुविधा के लिए महिला विभाग की ओपीडी को मातृ-शिशु अस्पताल में संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article