फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to opening of medical college, you will not have to run to Etawah, Kanpur

मेडिकल कालेज खुलने से इटावा, कानपुर नहीं भागना पड़ेगा

Sat, 12 Dec 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Due to opening of medical college, you will not have to run to Etawah, Kanpur
फोटो 12डीबीआरपी29 गांव बरमूपुर की इसी जमीन पर बनना है मेडीकल कालेज - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। अभी तक मेडिकल की उच्च स्तरीय सुविधाओं के लिए कानपुर, इटावा और ग्वालियर पर आश्रित जिलेवासियों को अब अपना राजकीय मेडिकल कालेज मिलने जा रहा है। अभी तक रेफरल सेंटर बना जिला चिकित्सालय उच्चीकृत होकर राजकीय मेडिकल कालेज में तब्दील हो जाएगा। बड़ी से बड़ी सर्जरी के लिए भी लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी द्वारा संशोधित 280.16 करोड़ की डीपीआर को राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद जिलेवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जिले में ही उच्च स्तरीय मेडिकल सुविधाएं मिलने लगेंगीं। सबसे ज्यादा खुशी बरमूपुर गांव एवं आसपास के गांव के लोगों को है। अब उनके गांवों के विकास के द्वार खुलने की उम्मीद जगी है। अभी तक कौड़ियों की जमीनों के रेट कई गुना बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब तक गांव बरमूपुर में यातायात पुलिस लाइन के नाम दर्ज कुल 53.13 एकड़ जमीन में से 15.20 एकड़ भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को राजकीय मेडिकल कालेज के लिए निशुल्क हस्तांतरित हो चुकी है। लखनऊ की टीम सर्वे का काम पूरा कर चुकी है। जबकि 20 करोड़ रुपये भी शासन से अवमुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी जिले में उपलब्ध सुविधाएं
अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, महिलाओं के प्रसव के लिए गायनकोलॉजिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। जबकि ब्लड बैंक के लिए पैथोलॉजिस्ट नहीं है, जनरल सर्जन नहीं है।
सीमावर्ती जिलों के मरीजों को भी मिलेगीं सुविधाएं
दिबियापुर के समीप गांव जमुहां में अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण हो रहा है। इस बस अड्डे में आने वाली बसें औरैया जिले की सीमा में बसे आसपास के जिलों के मरीजों के लिए औरैया मेडिकल कालेज तक का सफर आसान करेंगी।
दिबियापुर से बरमूपुर के बीच बस्तियां होंगी आबाद
बरमूपुर से दिबियापुर कस्बे की दूरी लगभग 6 किलोमीटर है। नगर से औरैया रोड पर गेल कंप्रेसर स्टेशन और इसके आगे सेहुद मंदिर तक बस्तियां आबाद हो चुकीं हैं। सेहुद मंदिर से लेकर बरमूपुर के बीच अभी भी रिहायश कम है। बरमूपुर में मेडिकल कालेज बन जाने के बाद बीच की जगह में भी लोगों के आकर रहने से रौनक बढ़ेगी।
कुल 27.20 एकड़ में बनेगा मेडिकल कालेज
चिचौली स्थित जिला अस्पताल को उच्चीकृत करके ही राजकीय मेडिकल कालेज बनाया जाना है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार चिचौली स्थित जिला अस्पताल की 12 एकड़ एवं बरमूपुर में स्थित 15.20 एकड़ भूमि को मिलाकर कुल 27.20 एकड़ जमीन पर राजकीय मेडिकल कालेज बनेगा।
500 बेड का हो जाएगा जिला चिकित्सालय
चिचौली में वर्तमान में 250 बेड का जिला चिकित्सालय बना है। मेडिकल कालेज में उच्चीकृत होने के बाद चिकित्सालय 500 बेड का हो जाएगा। आगणन रिपोर्ट में इसका जिक्र है।

120 गर्ल्स एवं 180 ब्वॉयज के लिए बनेगा हॉस्टल
प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कालेज अत्याधुनिक होगा। मेडिकल कालेज में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन, 250 बेड के जिला चिकित्सालय को 500 बेड के अस्पताल में उच्चीकृत करने के लिए 250 बेड का अस्पताल निर्माण होगा। इसके साथ ही 120 गर्ल्स और 180 ब्वॉयज के लिए हॉस्टल, इंटर्नशिप करने वाले 25 ब्वॉयज एवं 25 गर्ल्स के लिए, 31 सीटेड जूनियर रेजीडेंट हॉस्टल, 31 सीटेड सीनियर रेजीडेंट हॉस्टल, 50 सीटेड नर्सेज हॉस्टल भी बनेगा। डायरेक्टर आवास के साथ अलग-अलग श्रेणियों के 61 आवास भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed