फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to lack of budget, work on two bridges stalled for four years

Auraiya News: बजट के अभाव में चार साल से दो पुलों का काम ठप

Sun, 17 Nov 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of budget, work on two bridges stalled for four years
औरैया। बिधूना क्षेत्र में रामगंगा नहर के किनारे बसे दो गांव जगतपुर और कुर्सी में बनने वाले पुलों का निर्माण कार्य पिछले चार सालों से बजट के अभाव में ठप पड़ा है। निर्माण पूरा न होने से ग्रमीणों को नहर के पार खेतों पर जाने के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दरअसल बिधूना तहसील क्षेत्र से होकर निकली रामगंगा नहर पर ग्रामीणों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए पुल निर्माण शुरू करवाया गया था। जगतपुर गांव के सामने व कुर्सी गांव के सामने वर्ष 2019 व 20 में अलग-अलग दो पुलों को निर्माण कार्य शुरू हुआ। कानपुर देहात के सिंचाई विभाग को दोनों पुलों के निर्माण का काम मिला था। नहर में दोनों पुलों के लिए पिलर तैयार कर दिए गए। इसके बाद से बजट का अभाव बताकर काम को रोक दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि अधूरे पड़े पुलों की जानकारी ली गई तो बताया कि बजट के अभाव में पुलों को निर्माण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
अधिकारी बोले, बजट मिले तो शुरू हो काम
सिंचाई विभाग कानपुर देहात के अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र कौशल ने बताया के दोनों पुल बजट के अभाव में अधूरे पड़े हैं। बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर पुल का काम पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
किसानों ने बताई परेशानी

फोटो-17एयूआरपी03-नरोत्तम सिंह। संवाद
जगतपुर निवासी नरोत्तम सिंह ने बताया कि पुल 2019 में बनना शुरू हुआ था। 2020 में पुल के पिलर बन गए, तब से अधूरा पड़ा है। खेतों पर जाने चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। पुल बन जाए तो समय और धन की खपत कम हो जाए।


फोटो-17एयूआरपी04-सत्यभान। संवाद

जगतपुर के सत्यभान ने बताया किसानों को पुल न बनने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सरकार पुल बनाने का काम किया, लेकिन बजट का अभाव बताकर पुल निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। इसे पूरा कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed