{"_id":"68696be935f8d6d0870d2fbe","slug":"drain-cleaning-was-not-done-in-bela-water-entered-the-houses-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128295-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेला में नहीं हुई नाला सफाई, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेला में नहीं हुई नाला सफाई, घरों में घुसा पानी
Sat, 05 Jul 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसा पानी।
- फोटो : संगठन
बिधूना। बेला कस्बे में नालों की सफाई नहीं कराई गई। इससे कुछ ही देर की बारिश में चोक नाले-नालियां उफना गए और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया।
इससे कानपुर रोड पर बने कई मकानों में गृहस्थी का सामान भीग कर खराब हो गया। लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। कस्बावासियों ने बताया कि कई महीने से कानपुर रोड के नाले की सफाई नहीं हुई। शुक्रवार रात हुई बारिश ने पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
कानपुर रोड पर स्थित अतुल कुमार के घर में बारिश का पानी भर गया। उन्होंने बताया कि नाला मकान के लेबल से ऊंचा बना है। इससे पानी घर में भर गया। उनका हजारों रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान भीग गया। इसी तरह कई घरों में लोग भरा पानी बाहर निकालते रहे।
सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नाले से पानी निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने नाले के ऊपर स्लैब डाल रखी है। इससे नाला साफ नहीं हो पाता। कुछ लोग पटियों को भी नहीं हटाने दे रहे हैं। ऐसे में नाला सफाई संभव नहीं है। बताया कि अगर लोग पटियों व नाले पर पड़े स्लैब को हटा लें तो मशीन से नाला साफ कराई जा सकती है।