फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Doctors absent from health fair; patients left in the care of pharmacists.

Auraiya News: आरोग्य मेले में डॉक्टर गायब, फार्मासिस्ट के भरोसे मरीज

Mon, 05 Oct 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Doctors absent from health fair; patients left in the care of pharmacists.
बिधूना। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गूरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सामने आई। सुबह 11 बजे तक अस्पताल में न डॉक्टर पहुंचे और न ही लैब टेक्नीशियन। इसके चलते इलाज और जांच की उम्मीद में पहुंचे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं फार्मासिस्ट के सहारे चलती नजर आईं।
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों और वायरल बुखार के प्रकोप के बीच आरोग्य मेले में इलाज कराने पहुंचे मरीज फार्मासिस्ट कुलदीप सिंह और वार्ड बॉय ब्रजेंद्र के भरोसे रहे। चिकित्सक का कक्ष खाली था। इस दौरान फार्मासिस्ट ही मरीजों को दवाएं वितरित करते नजर आए।
विज्ञापन

पीएचसी में लैब टेक्नीशियन के मौजूद न होने से जांच कराने पहुंचे मरीजों को भी निराशा हुई। जांच की सुविधा न मिलने के कारण कई मरीज बिना जांच कराए ही लौटने को मजबूर हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में ही व्यवस्थाएं पटरी से उतरी नजर आईं। पूरे मामले पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि लैब टेक्नीशियन को वैक्सीन लेने के लिए बिधूना बुलाया गया था, इसलिए उन्हें पहुंचने में देरी हुई। वहीं, सुबह 11 बजे तक डॉक्टर के न पहुंचने के मामले में उन्होंने जांच कराने और स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed