फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM expressed displeasure after seeing incomplete work in the stadium

Auraiya News: स्टेडियम में अधूरे काम देखकर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 11 Aug 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 11 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure after seeing incomplete work in the stadium
औरैया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने गुरुवार को विकासखंड ऐरवाकटरा के बढि़न स्थित निर्माणाधीन स्पोर्ट स्टेडियम का निरीक्षण किया। कई कार्य अधूरे देखकर ठेकेदार से नाराजगी जताई। अधिकारियों व कार्यदायी संस्था पैक्सफिट के इंजीनियर को तेजी से अधूरे काम पूरे करने के निर्देश दिए। कहा कि सितंबर माह में हस्तातंरण प्रक्रिया पूरी हो जाए। दो अक्टूबर को यहां खेलकूद प्रतियोगिता होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को मैदान का समतलीकरण व पानी की टंकी कार्य अधूरा मिला। इसके साथ ही कराए कार्यों की गुणवत्ता देखी। भोजन कक्ष, चेंजिंग रूम, टॉयलेट, बाथरूम, पवेलियन सिटिंग एरिया व चाहरदीवारी आदि के कार्यों को बारीकी से परखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विद्युत कनेक्शन कराने के लिए प्रक्रिया तेजी से किए जाने के निर्देश दिए। स्टेडियम को पूर्णतया तैयार कर सितंबर माह में हस्तांतरित करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए कि दो अक्टूबर को स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों को खेलने का अवसर दिलाएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बिधूना निशांत तिवारी, कन्नौज सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य, जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी बबन प्रसाद मौर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed