फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM and SP inspected the joint jail along with the District Judge

Auraiya News: जिला जज के साथ डीएम व एसपी ने किया संयुक्त जेल का निरीक्षण

Wed, 12 Jun 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected the joint jail along with the District Judge
औरैया। बुधवार को जनपद न्यायाधीश के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इटावा स्थित औरैया/इटावा संयुक्त जेल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, ने जिला कारागार औरैया/ इटावा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नालसा द्वारा प्रतिपादित एसओपी के अंतर्गत कारागार विधिक सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। एलएडीसीएस काउंसिल, पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा बंदियों को दी जा रही विधिक सहायता की समीक्षा की। बंदियों की समस्याओं को सुना।

कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संबंधित से आवश्यक पत्राचार के लिए निर्देशित किया। बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं के निस्तारण संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही रसोईघर का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया फरहा जमील, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया स्वाति चंद्रा, जेलर सुशील कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर प्रणय कुमार, मनोज तिवारी, एलएडीसीएस के चीफ जितेंद्र सिंह तोमर, डिप्टी चीफ प्रमोद यादव, कार्यालय प्रभारी ऋषभ पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed