फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District's 65th position in U-DICE data feeding

Auraiya News: यू-डायस डेटा फीडिंग में जिले का प्रदेश में 65वां स्थान

Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
District's 65th position in U-DICE data feeding
औरैया। यू-डायस पर छात्रों का ब्योरा अपलोड करने की रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर जिले की स्थिति ठीक नहीं है। शुक्रवार को स्कूल स्तर पर जारी हुई सूची के हिसाब से औरैया जिला प्रदेश में 65वें स्थान पर रहा। चिंता जताने के लिए बीएसए ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों के साथ जूम मीटिंग बुलाई। दो दिन के अंदर तेजी से डेटा फीडिंग सुनिश्चित कराने के लिए खंड स्तर पर निरीक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन स्तर से 25 अगस्त तक प्रत्येक जिले को स्कूल स्तर पर यू-डायस पर छात्रों की 12 बिंदुओं पर जानकारी अपलोड की जानी थी। जिसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिन का अतिरिक्त समय लेकर युद्ध स्तर पर डाटा फीडिंग का काम करने का काम शुरू किया गया है। बीईओ, एसआरजी, संकुल शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्यों को इस काम में लगाया गया है। दो दिन पहले जारी हुई यू-डायस की रैंकिंग में औरैया जिला प्रदेश में 65वें स्थान पर रहा है। जिसे देखते हुए जिला समन्वयक अंकुर गुप्ता की ओर से जूम मीटिंग में प्रत्येक विद्यालय की स्थिति साझा करते हुए 30 स्कूलों की लापरवाही दर्शाई। जिसे देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए ने निरीक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

---------------
बोले अधिकारी
यू-डायस पर दो दिन के अंदर ज्यादा से ज्यादा छात्रों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ व अन्य अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने को भी कहा गया है। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को सजग किया गया है। इसके बाद भी लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed