फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District Supply Officer office received 620 e-posh machines

Auraiya News: जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय को मिलीं 620 ई-पॉश मशीनें

Mon, 19 Feb 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 19 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
District Supply Officer office received 620 e-posh machines
औरैया। राशन कोटे की दुकानों पर होने वाले राशन वितरण को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय को 620 ई-पॉश मशीनें मिली है। इसके बाद ई-वेइंग मशीनों को इनसे संबंध कराते हुए पारदर्शी व्यवस्था को अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों 611 राशन दुकानों के जरिये गरीब कल्याण योजना के तहत राशन वितरण किया जा रहा है। राशन दुकानों पर वितरण के दौरान घटतौली व राशन न दिए जाने की शिकायतें अक्सर आती थीं। ऐसे में शासन ने ई-वेइंग मशीन की व्यवस्था से राशन वितरण कराए जाने की तैयारी शुरू की है। पहले चरण में इस वितरण को लेकर ई-पॉश मशीनों को मुहैया कराया गया है। इसके बाद वेइंग मशीनें आएंगी। जिन्हें आपस में ब्लूटूथ के माध्यम से संबद्ध किया जाएगा। एक टेक्निकल टीम को इसका ठेका दिया गया है। जो कि प्रत्येक कोटेदार को इसका प्रशिक्षण कराते हुए व्यवस्था का संचालन शुरू कराएगी।
विज्ञापन

-----------
बोले जिम्मेदार-----
‘ई-वेइंग मशीनों के जरिये राशन वितरण की व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी। इसके लिए पहले चरण में 620 ई-पॉश मशीनें मिल गई हैं। वेइंग मशीनों के आने के बाद प्रशिक्षण व वितरण शुरू हो जाएगा।’-देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed