{"_id":"6664a4a61e837fa72d0e9f43","slug":"distribution-of-marksheets-of-inter-students-begins-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113091-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंटर के छात्रों की अंकतालिकाओं का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंटर के छात्रों की अंकतालिकाओं का वितरण शुरू
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं अब अंक पत्र व प्रमाण पत्र स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। परिषद से डीआईओएस कार्यालय को यह प्राप्त करा दिए गए हैं। हालांकि हाईस्कूल की अंकतालिकाएं आने में अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा।
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 19765 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 18556 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 15686 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इसी प्रकार हाईस्कूल परीक्षा में 22705 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 20919 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें 19037 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को घोषित हुआ था। इसके बाद से परीक्षार्थी अंक व प्रमाण पत्र आने का इंतजार कर रहे हैं।
अंकतालिकाओं के न मिलने के कारण पास हुए छात्रों द्वारा उच्च कक्षाओं में प्रवेश नहीं लिया जा रहा था। सबसे अधिक परेशानी इंटर पास करने वाले छात्रों को हो रही थी। इसके लिए छात्र संबंधित कॉलेजों में संपर्क भी कर चुके थे, लेकिन उन्हें हर बार अंक पत्र न आने की जानकारी मिलने से निराशा ही हाथ लग रही थी। बोर्ड ने हाल ही में इंटरमीडिएट के सभी छात्र-छात्राओं की अंक पत्र व प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजे हैं।
विज्ञापन
इनका कॉलेजवार वितरण शुरू करा दिया गया है। अब छात्र संबंधित स्कूलों से स्कूल संचालन के समय अंकतालिकाएं प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि अभी हाईस्कूल के छात्रों की अंकतालिकाएं विभाग को प्राप्त नहीं हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है। कि उनके अंक पत्र आने में अभी लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।
-- -- -- -- -- --
कार्यालय में जाम करें सूचनाएं
सभी कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि वह अंक पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त करें। कार्यालय पर संबंधित स्कूल द्वारा कक्षा नौ व 11 के चालान व वर्ष 2024 में कक्षा नौ, 10, 11 व 12 में होने प्रवेश करने वाले छात्रों की जानकारी से अभी अवगत कराएं।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
सभी कॉलेजों को सूचना भेज दी गई है। अधिकांश स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने अंक पत्र प्राप्त भी कर लिए हैं।
- एसपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक