फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Disposal of 42 out of 56 cases in village court

Auraiya News: गांव अदालत में 56 मामलों में 42 का निस्तारण

Tue, 10 Sep 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 42 out of 56 cases in village court
एरवाकटरा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरैन के पंचायत घर में मंगलवार को चकबंदी विभाग की ओर से ग्राम अदालत का आयोजन किया गया। चकबंदी सीओ ने दिन भर में सामने आईं 56 पत्रावलियों की सुनवाई करते हुए 42 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र के उमरैन पंचायत घर में मंगलवार को चकबंदी सीओ शैलेंद्र भारती ने ग्राम अदालत ने 56 पत्रावलियों की सुनवाई करते हुए 42 का निस्तारण किया। चकबंदी सीओ शैलेंद्र भारती ने बताया कि शासन द्वारा चकबंदी ग्रामों में चकबंदी अदालत लगाकर सक्षम अधिकारियों के द्वारा किसानों की आपत्तियों को सुनकर निस्तारण किया जाता है। जिससे किसान अधिकारी को अपनी बात बेहिचक बता पाते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उमरैन पंचायत घर में चकबंदी ग्राम अदालत में चकबंदी सीओ शैलेंद्र भारती के द्वारा नगला शाह मौजे की 56 चकबंदी पत्रावलियों पर आई आपत्तियों की सुनवाई की गई। जिसमें 42 पत्रावलियों का निस्तारण किया। शेष पत्रावलियों की सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे किसानों को सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी ग्राम अदालत में चकबंदी कानून गो सुधींद्र कुमार, चकबंदी लेखपाल बृजनंदन, पेशकार हरीशंकर और नगला शाह के किसान शोभाराम, तोताराम, नागेश कुमार, आदिल हुसैन, शिवम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed