फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Displeasure over the news of splitting Kanchausi into two parts

कंचौसी को दो भागों में बांटे जाने की खबर से नाराजगी

Wed, 16 Dec 2020 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Displeasure over the news of splitting Kanchausi into two parts
कंचौसी (औरैया)। कस्बे को शासन से दो भागों में बांटे जाने की खबर से लोगों ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को शासन से प्रदेश में 32 नई नगर पंचायत बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। सूची में कंचौसी का नाम तो है लेकिन इसे दो भागों में बांट दिया गया है। इसमें एक हिस्सा कानपुर देहात और दूसरा हिस्सा औरैया जिले में रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस ने औरैया व कानपुर देहात की ग्राम पंचायत बान, रानेपुर, नौगांव, ढिकियापुर को जोड़कर नगर पंचायत बनाने की मांग विधानसभा में की थी। सरकार बदलने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। कानपुर देहात सांसद देवेंद्र सिंह भोले के घर समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कंचौसी को नगर पंचायत बनाए जाने का मांग पत्र सौंपा गया था। इसके बाद कंचौसी को दो भागों में बांटकर नगर पंचायत व ग्राम पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया। जो लोगों को कम पसंद आ रही है।
विज्ञापन

बान बाजार निवासी सतीश गुप्ता का कहना है कि शासन ने पहले भेजी गई आपत्ति का निस्तारण नहीं किया है। यह लोगों के प्रति अन्याय है, इस गठन को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। वहीं, सचिन गुप्ता ने कहा कि लोगों की भावना को दर किनार कर सरकार का गलत निर्णय है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। भाजपा नेता गिरीश सिकरवार, बीनू शुक्ला का कहना है कि गठन से कंचौसी को एक में जोड़ने की जगह टुकड़ोें में बांटा जा रहा है। इससे विकास बाधित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed