{"_id":"6511cd84313719145705ba60","slug":"dialysis-unit-will-soon-operate-on-ppp-model-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3324-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पीपीपी मॉडल पर जल्द संचालित होगी डायलिसिस यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पीपीपी मॉडल पर जल्द संचालित होगी डायलिसिस यूनिट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
लंबे समय से डायलिसिस यूनिट के संचालन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सीएमओ व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने निरीक्षण कर खामियां दूर कराने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस यूनिट को पीपीपी मॉडल( सार्वजनिक निजी भागीदारी) पर संचालित किया जाएगा। शासन से नामित संस्था को मशीनों के इंटाॅलेशन के बारे में पत्राचार किया है।
चिचौली स्थित 100 शैया जिला अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज के अधीन है। इसी परिसर में 58 लाख रुपये की लागत से डायलिसिस यूनिट का निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम ने लगभग सभी काम का पूरा कर दिया है। विभागीय अधिकारियों की ओर से अक्तूबर माह में यूनिट के संचालन कराने की कवायद शुरू की गई है।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा ने दो दिन पहले निरीक्षण कर छोटी-छोटी खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। जिले के डायलिसिस से जुड़े मरीजों के लिए यह यूनिट बहुत बड़ा वरदान साबित होगा, क्योंकि जरूरत के समय मरीजों को कानपुर, लखनऊ, आगरा समेत अन्य शहरों को दौड़ना पड़ता था। ऐसे में मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
डायलिसिस यूनिट में बने ये कक्ष
एक वी वार्ड (वर्चुअल वार्ड), एक ईएलसी कक्ष (इंडोजिनियस लीथियम क्लीयरेंस रूम), एक डीआरआर कक्ष (डिजिटली रिकंस्ट्रक्टिड रेडियोग्राफ रूम), एक स्टाफ कक्ष, एक स्टोर व ओपीडी कक्ष बने हैं। अब मशीन लगनी शेष रह गई हैं।
डायलिसिस यूनिट का काम लगभग तैयार हो गया है। अग्निशमन व बिजली के काम में खामियां थी, जिसे भी दूर कराया गया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि अक्तूबर के पहले सप्ताह तक भवन हस्तांतरित करा कर संचालन की कवायद पूरी की जाए। - डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ
डायलिसिस यूनिट पीपीपी मॉडल पर संचालित होनी है। इसके लिए जिस संस्था को नामित किया गया है। संस्था से लगातार संपर्क कर मशीन इंस्टालेशन की प्रक्रिया कराने पर जोर दिया जा रहा है। एक दो सप्ताह में मशीन लगाने की बात कही है। उम्मीद है कि अक्तूबर माह में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। - डॉ. अरविंद कुशवाहा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज