फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devotees became emotional after hearing Krishna-Rukmini marriage incident.

Auraiya News: कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Sun, 26 Nov 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after hearing Krishna-Rukmini marriage incident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अछल्दा। कस्बा के महामाई मंदिर मैदान में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी दीपा ने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। इस अवसर ब्रह्मकुमारी दीपा ने रास पंच अध्याय का वर्णन करते हुए कहा कि इसमें पांच अध्याय हैं।

राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी दीपा ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया। महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। रुक्मिणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कथा मंडप में विवाह का प्रसंग आते ही चारों तरफ से श्रीकृष्ण-रुक्मिणी पर जमकर फूलों की बरसात हुई।
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को बताते हुए ब्रह्मकुमारी दीपा ने कहा कि जो भक्त कृष्ण-रुक्मिणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। इस मौके पर नीलू, प्रतिमा पोरवाल, रेखा सिंह, पिंकी, रश्मी, मीरा, संगीत सिंह, कांति, मीरा व अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed