फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devkli started drawing lines from the substation

देवकली सबस्टेशन से खिंचने लगी लाइनें

Fri, 12 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 12 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devkli started drawing lines from the substation
शहर के देवकली मंदिर के पास तैयार हो रहे 132 केवी बिजली उप संस्थान से शहर सहित क्षेत्र के पांच बिजली केंद्रों को जोड़े जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए लाइन ऑर्डर के साथ ही खंभे लगाए जाने का काम तेजी से जारी है। वहीं शुरुआती दौर में 132 केवी उप संस्थान से छह लाइनों से सब स्टेशन जोड़े जाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


शहरवासियों को बिजली आपूर्ति के झंझटों से निजात मिलने की दिशा में काम शुरू हो गया है। एक ओर देवकली मंदिर के पास स्थित 132 केवी बिजली उप संस्थान में दोनों ट्रांसफार्मर लगने के साथ ही मशीनरी स्थापित करने का काम जोरों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं वितरण विभाग की ओर से एक्सईएन के निर्देश पर शहर सहित आसपास क्षेत्र के 33केवीए बिजली केंद्रों को इसी उप संस्थान से जोड़े जाने के लिए खंभे लगाए जाने का काम शुरु कर दिया गया है। इस उप संस्थान से पांच बिजली केंद्रों को जोड़ा जाएगा। इसमें से शहर नंबर एक व नंबर दो, अजीतमल, अयाना, आनेपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एक्सईएन पंकज शर्मा ने बताया कि अभी केवल तीन बिजली केंद्रों अयाना, आनेपुर व सदर के नंबर एक केंद्र के लिए 33 केवीए की लाइन खींचने के लिए खंभे लगाए जाने का काम कराया जा रहा है। इसके बाद में अन्य केंद्रों को जोड़ने का काम किया जाएगा। इस दिशा में लगातार काम तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही लाइन भी खींच दी जाएगी।

132 केवी बिजली उप संस्थान से शुरुआत में छह लाइनें ही निकाली जाएगी। इनमें एक लाइन से एक या इससे अधिक बिजली केंद्र जोड़े जा सकेंगे। वहीं बिजली केंद्र पर तेजी से काम जारी है। पूरा प्रयास है कि इस उप संस्थान से शहर सहित इन सभी केंद्रों के उपभोक्ताओं को मार्च 2016 में ही आपूर्ति मुहैया कराई जा सके।
                                    रामवीर सिंह

                                  एक्सईएन, कंस्ट्रक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed