{"_id":"6519b316d8731f54cc0de998","slug":"despite-parking-facilities-vehicles-are-still-parked-on-the-road-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3550-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पार्किंग की सुविधा फिर भी सड़क पर खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पार्किंग की सुविधा फिर भी सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्राइवेट वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्टैंड बनाए जाने के बाद भी प्राइवेट वाहन के सड़क पर इधर-उधर खड़े करने से शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। समस्या तब और भी गंभीर हो जाती है जब यह वाहन लोगों के प्रतिष्ठानों के सामने खड़े कर दिए जाते हैं और व्यापारी के मना करने पर वाहन चालक झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
शहर की छवि बिगाड़ने के साथ ही जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। पालिका परिषद की ओर से शहर को वाहन स्टैंड के तौर पर कानपुर रोड, यमुना रोड पर चड्ढा टाकीज के सामने व इटावा रोड पर सत्ती तालाब किनारे वाहन खड़े करने की सुविधा तो दी गई, लेकिन वृहद स्तर पर चालकों को जागरूक करने के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं किए जा सके हैं। यही वजह है कि चालक जानकारी के अभाव में बाजार से लेकर मुख्य मार्गों व चौराहों पर वाहन खड़े कर अपना काम करते हैं। दूसरे वाहनों के आवागमन में यही वाहन परेशानी बनते हैं।
सीन-1
फोटो-1- दिबियापुर रोड पर सदर तहसील के पास सड़क पर कतार में खड़े वाहन। संवाद
दिबियापुर रोड पर ज्यादा समस्या
शहर से लेकर जनपद स्तर पर सबसे ज्यादा व्यस्त मार्ग औरैया दिबियापुर रोड है। यहां सदर तहसील के पास मनमाने ढंग से वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। तहसील के पास पूरे दिन जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में यातायात पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ता है। सकरी सड़क पर वाहन खड़े होने से आए दिन गतिरोध की स्थिति भी बनती है।
विज्ञापन
सीन-2
फोटो-2-बताशा गली नगर पालिका गेट के पास सड़क पर खड़े वाहन। संवाद
बाजार के इंट्री प्वाइंट तक खड़े रहते वाहन
शहर की फूलगंज मंडी, साराफा बाजार व बताशा गली में रोजाना हजारों की संख्या में थोक व फुटकर विक्रेता पहुंचते हैं। यहां माल की आवक-जावक पूरे दिन होती है। यहां बाजार के इंट्री प्वाइंट पर अक्सर वाहन खड़े रहते हैं। वाहन पार्किंग की जानकारी न होने से घंटों वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। ऐसे में अराजकता की स्थिति बनी रहती है।
मुख्य मार्ग, चौराहा से लेकर बाजार के इंट्री प्वाइंट पर वाहन न खड़े हो इसे लेकर समय-समय पर चालकों को सजग किया जाता है। वाहन पार्किंग सुविधा की जानकारी चालकों को हो इसे लेकर यातायात पुलिस कर्मियों को संबंधित चालकों से संवाद करने के लिए कहा गया है। नाकों व प्वाइंटों पर तैनात कर्मियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। सड़क पर वाहन न खड़े हों इसे लेकर सख्ती भी बरती जाएगी। - रवि श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी