फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demolition of the young man walked into the office by card

आधार कार्ड दफ्तर में घुसे युवक ने की तोड़फोड़

Wed, 31 Dec 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 31 Dec 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demolition of the young man walked into the office by card

सेंट्रल बैंक के पीछे आधार कार्ड बनाने वाले एक कार्यालय में एक युवक ने हंगामा काटा। आधार कार्ड कार्यालय संचालक ने युवक पर कार्यालय में तोड़फोड़ एवं लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए दिबियापुर थाने में शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित का कहना है कि लैपटाप में 1500 लोगों के आधार कार्डों का डाटा है।

विज्ञापन

 
पीड़ित अरुण कुमार के अनुसार वह नेटकिंग कंपनी यूआईडी आधार कार्ड बनाने का काम करता है। उनका कार्यालय सेंट्रल बैंक के पीछे मदर टेरेसा स्कूल के पास में है। मंगलवार को अपरान्ह पौने तीन बजे विक्की दोहरे अपने साथियों के साथ आफिस में घुस आया, यहां कर्मचारियों से पैसे मांगे।
विज्ञापन


रुपये न देने पर कार्यालय में तोड़फोड़ की। साथ ही लैपटाप, डिबाइस छीनकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि पैसे न देने पर कर्मचारियों रजा हुसैन एवं रामबली को जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष केडी यादव का कहना है कि रुपयों के लेनदेन का मामला है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed