फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand to repair the damaged pipeline of the government tube well

Auraiya News: राजकीय नलकूप की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कराने की मांग

Mon, 16 Dec 2024 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to repair the damaged pipeline of the government tube well
ककोर। सहार विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरपुरा के प्रधान समेत काफी संख्या में किसान सोमवार दोपहर डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां शिकायती पत्र देते हुए किसानों ने मांग रखी कि कई सालों से राजकीय नलकूप की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कराया जाए। कुछ लोग सिंचाई में बाधा भी डालते हैं। फसल सिंचाई का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

किसानों की ओर से दिए शिकायती पत्र में बताया कि हरपुरा के मजरा सुखलालपुर में राजकीय नलकूप है। इसकी पाइपलाइन पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त है। किसानों की मांग पर कुछ ही पाइपलाइन को ठीक कराया गया है। दो गांवों के खेतों की सिंचाई इस नलकूप से होती है। पाइपलाइन पूरी तरह से ठीक कराने की मांग रखी। किसानों में ग्राम प्रधान राजू देवी, योगेंद्र सिंह, छक्कीलाल, महेंद्र सिंह, लालाराम, प्रताप सिंह, अरविंद कुमार आदि रहे। डीएम की ओर से किसानों को समस्या दूर करने का आश्वासन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed