{"_id":"4e052f4a05ffda50baabf8d60818ccce","slug":"dedicated-freight-corridor-acquisition-disputes-adga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर में अधिग्रहण विवाद का अड़गा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर में अधिग्रहण विवाद का अड़गा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर बन रही अति प्रतीक्षित रेल फ्रेट कारीडोर परियोजना दिबियापुर की सीमा विवादों में पड़ी है। इसके चलते फ्रेट कारीडोर का निर्माण अधर में लटका है। यहां के किसानों के कुल 11 मामले उच्च न्यायालय में लंबित हैं।
विज्ञापन
डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) दिल्ली- हावड़ा रेलमार्ग पश्चिम बंगाल के सोनगिरी से लेकर पंजाब में लुधियाना तक फ्रेट कारीडोर का निर्माण करा रही है।
विज्ञापन
दिबियापुर एवं आसपास की जमीनों के अधिग्रहण के दौरान किसानों एवं फ्रेट कारीडोर के बीच अधिग्रहण विवाद अक्सर सुर्खियों में रहता है। दिबियापुर के आसपास के किसानों किशन कुमार, राजेंद्र कुमार, कमला देवी, स्नेहलता, तुकमान सिंह, संध्या सिंह, अनिल कुमार के 11 मुकदमे उच्च न्यायालय में लंबित हैं।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय में अधिकतर मुकदमे लंबित हैं। इसके चलते दिबियापुर क्षेत्र में फ्रेट कारीडोर का काम रुका हुआ है, जैसे ही मुकदमे समाप्त होंगे। काम तेजी के साथ पूरा किया जाएगा।- केके सिंह सहायक, परियोजना प्रबंधक,डीएफसीसीआईएल