फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   December 11 hottest in five years

पांच साल 11 दिसंबर सबसे गर्म

Sat, 12 Dec 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
December 11 hottest in five years
औरैया। पछुआ हवाओं के चलने से शुक्रवार को कोहरे की चादर जिले भर में देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ ने अब तापमान में गिरावट के साथ ठंडक बढ़ने के आसार जताए हैं। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पांच सालों में पहली बार दिसंबर की 11 तारीख सबसे गर्म रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के समय हवाएं नौ किलोमीटर प्रतिघंटा और रात के समय हवाएं सात से नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में दर्ज की गईं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 11 दिसंबर 2019 को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। पांच सालों में आज का दिन सबसे अधिक गर्म रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही कोहरे की चादर देखने को मिली। छाए कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी देखने को मिली। वहीं, लाइट जलाकर वाहन आते-जाते नजर आए। सुबह 11 बजे तक कोहरा देखने को मिला। कोहरे के बीच सूरज देवता के दर्शन तो हुए लेकिन बादलों और कोहरे ने सूरज का असर नहीं देखने को मिला। शाम चार बजे के करीब कोहरे की चादर फिर देखने को मिली। वहीं, पूरे दिन सर्दी का एहसास भी हुआ। मौसम वैज्ञानिक ने सर्दी बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षवार आंकड़े
सन अधिकतम न्यूनतम
2019 21.5 14.3
2018 20.1 13.0
2017 20.0 13.5
2016 19.5 12.5
2015 19.2 13.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed