फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dead body of a woman found in a mango orchard in Auraiya

UP News: आम के बाग में मिला महिला का शव, घटना के बाद से पति फरार; फेसबुक पर हुई थी दोनों की दोस्ती

Fri, 07 Jun 2024 09:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Jun 2024 09:19 PM IST
सार

पुलिस द्वारा की गई पृथम दृष्टया जांच में पाया गया कि महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। मृतका जाति से ब्राह्मण है। जबकि आरोपी पति तेली जाति का है।

विज्ञापन
dead body of a woman found in a mango orchard in Auraiya
आम के बाग में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के औरैया स्थित दिबियापुर थाना क्षेत्र के असेनी गांव स्थित आम के बाग में पत्तों के झाड़ के नीचे महिला का शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त होने पर पुलिस ने मृतका के मायके व ससुरालीजनों को सूचना दी। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के ससुरालीजनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। जबकि मृतका का पति मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे ग्रामीणों व राहगीरों ने असेनी के निकट एक आम के बाग में पत्तों के झाड़ के नीचे महिला का शव पड़ा देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को दी। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बताए गए स्थान पर खोजबीन की तो पत्तों के नीचे से एक महिला का शव पड़ा देखा। उधर बाग में शव पड़े होने की जानकारी होते ही असेनी व उससे सटे गांव बरू के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसी दौरान मृतका के ससुरालीजन भी वहां पहुंचे। जहां मृतका की फोटो देखकर मौजूद ससुरालीजनों ने उसकी शिनाख्त पल्लवी (28) पुत्री रामशंकर निवासी मोती नगर चारबाग लखनऊ के रूप में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर मालूम हुआ कि पल्लवी ने अपने प्रेमी सुमित कुमार पुत्र नरेंद्र निवासी बर्रू फफूंद थाना सहायल के साथ शादी की थी। पुलिस ने सुमित के परिजनों को घटना की जानकारी देकर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। परिजनों ने बताया कि पांच जून को दोनों लोग लखनऊ जाने के लिए घर से निकले थे। आज सुमित का बीएससी का पेपर था। जिसे वह देने नहीं पहुंचा तो वह लोग भी परेशान थे। सुमित की तलाश में पुलिस जुट गई है। इधर घटना की जानकारी पल्लवी के लखनऊ स्थित परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस द्वारा की गई पृथम दृष्टया जांच में पाया गया कि महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। मृतका जाति से ब्राह्मण है। जबकि आरोपी पति तेली जाति का है।

विज्ञापन

पल्लवी के परिजनों के आने के बाद उनके द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। घटना का खुलासा करने और फरार महिला के प्रेमी पति की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। अब तक मिली जानकारी के तहत महिला व उसके पति के बीच विवाद हुआ था। जिसमें दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद पति ने गला दबाकर पल्लवी की हत्या कर दी और फरार हो गया। परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - चारू निगम, एसपी

फेसबुक से हुई थी दोनों की दोस्ती
पूछताछ में पता चला कि पल्लवी और सुमित की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों मिलने लगे। जिसकी जानकारी दोनों के परिजनों को हुई। जिस पर दोनों के परिवारीजनों ने कुछ ही महीनों पहले शादी कराई थी। जिसके बाद से पल्लवी अपने प्रेमी पति सुमित के साथ रह रही थी। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर वाद-विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed