{"_id":"632a06bf87d2c2340c5eba0b","slug":"dav-college-fateh-intercollegiate-football-competition-auraiya-news-knp719209295","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज ने फतेह की अंतरमहाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी कॉलेज ने फतेह की अंतरमहाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
औरैया। तिलक स्टेडियम में सीएसजेएम विश्वविद्यालय की टीम के चयन के लिए अंतरमहाविद्यालयी टूर्नामेंट व एकल चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीएवी कानपुर की टीम ने कानपुर के जागरण कॉलेज को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार प्रतियोगिता जीती।
पहला मैच जागरण कॉलेज कानपुर व क्राइस्ट चर्च कालेज के बीच में हुआ। जागरण कॉलेज की टीम ने 2-1 से मुकाबले में जीत हासिल की। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला जागरण कॉलेज और पीपीएन कॉलेज के बीच हुआ।
इसमें जागरण कॉलेज 2-0 से विजयी होकर फाइनल में पहुंचा। वहीं बीते वर्ष की विजेता होने की वजह से डीएवी कॉलेज कानपुर की टीम को सीधे सेमीफाइनल खेलने का मौका मिला। दूसरा सेमीफाइनल सीएसजेएमयू कैंपस और डीएवी कॉलेज के बीच में हुआ।
विज्ञापन
डीएवी की टीम ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। देर शाम डीएवी कॉलेज व जागरण कॉलेज के फाइनल मुकाबला हुआ।
कांटे की टक्कर में पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकामयाब रहीं। दूसरे हाफ के अंतिम पांच मिनट में डीएवी के प्रशांत ने गोल दाग कर डीएवी कालेज को दोबारा खिताब दिलाया।
वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने पर डीएवी टीम के कप्तान सागरदीप को बेस्ट प्लेयर आवार्ड से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इसके साथ ही 15 एकल खिलाड़ियों ने भी चयन के लिए ट्रायल दिया। प्राचार्य ने बताया कि सभी सात टीमों व एकल खिलाड़ियों में से 22 खिलाड़ियों का सीएसजेएमयू की टीम के लिए चयन किया गया। यह खिलाड़ी कैंपस में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय कैंप में प्रतिभाग करेंगे।
फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने फुटबॉल पर किक मारकर किया। टूर्नामेंट में जिला फुटबॉल एसोसिएशन कानपुर के प्रदीप मिश्रा, अमित नारंग, राजकुमार, सुनील कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।