फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   damadum mast calander dhoom in pradarshini

दमादम मस्त कलंदर गीत पर झूमे श्रोता

Tue, 09 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
damadum mast calander dhoom in pradarshini
औरैया। प्रदर्शनी में सोमवार रात लखनऊ से आए कलाकारों ने गीत सुनाकर समा बांध दिया। दमादम मस्त कलंदर गीत पर दर्शक झूमते रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लखनऊ से आई दीपांशी यादव ने दिल ये छोटा सा छोटी सी आशा..., कर हर मैदान फतेह.. जैसे एक से बढ़कर एक गाने सुनाकर समा बांध दिया। कलाकारों ने दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए गाने पर ग्रुप डांस किया। श्रेया ने तू शायर है मैं तेरी शायरी, पता नहीं जी कौन सा नशा करता है...गाने सुनाकर पंडाल में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। कलक्ट्रेट में तैनात कर्मचारी राजेश यादव ने सावन के झूलों ने मुझको बुलाया गाना सुनाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा परिवार समेत मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार सदर राजकुमार चौधरी, नायब तहसीलदार पवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी, जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर विद्या सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, सोनू सोनी समेत भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिबियापुर की बहू हैं दीपांशी
दिबियापुर (औरैया)। एक चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम सुर तरंग की विनर रह चुकीं दीपांशी यादव दिबियापुर की बहू हैं। नवंबर 2020 में उनकी शादी दिबियापुर के स्पोर्ट्समैन कुलदीप यादव के साथ हुई थी। कुलदीप यादव ने बताया कि दीपांशी एनजीओ भी चलाती हैं। ये एनजीओ बेरोजगार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराता है। 2017 में अखिलेश यादव व 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उन्हें बेस्ट स्टेज परफॉर्मर का अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed