फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   daggamar bus

यात्रियों की जान जोखिम में डाल दौड़ रहीं ओवरलोड डग्गामार बसें

Mon, 24 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
daggamar bus
जालौन चौराहे के समीप दोपहर के यात्रियों से भरी प्राइवेट बस कुछ इस तरह चढ़ते दिखे यात्री - फोटो : AURAIYA
औरैया। डग्गामार बसें क्षमता से ज्यादा सवारियां भरकर फर्राटा भर रही हैं। कानपुर छोड़कर अन्य रूटों पर रोडवेज बसें पर्याप्त न होने से यात्रियों को मजबूरी में इन डग्गामार बसों में सफर करना पड़ रहा है। अंधाधुंध सवारियां भरी होने से इन डग्गामार बसों में सफर करना जोखिम भरा है। खास बात यह है कि चेकिंग के दौरान भी अफसरों की नजर इन डग्गामार बसों की ओर नहीं घूम रही है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान समय लगभग 30 प्राइवेट बसेें विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। यह बसें रोजाना रोडवेज बस स्टैंड, खानपुर चौराहा, जालौन चौराहे से सवारियों को भरतीं नजर आतीं हैं। इन बसों में छोटे रूटों के यात्री सफर करने को मजबूर हैं। कारण छोटे रूटों जैसे जालौन, उरई, कन्नौज, इटावा के लिए पर्याप्त बसें रोडवेज के पास नहीं है।
विज्ञापन

इससे इन प्राइवेट बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर जालौन मार्ग निर्माणाधीन है। इस रूट में सबसे अधिक सवारियों के होने के चलते रविवार को भी प्राइवेट बसें भूसे की तरह सवारियों को भरकर ले जातीं दिखाई दीं। उधर, रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि उनके बेड़े से 75 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास सभी रूटों के लिए पर्याप्त बसें हैं। हालांकि राजस्व की बढ़ोत्तरी को देखते हुए दिल्ली, आगरा रूट पर अधिक बसों का संचालन हो रहा है। उरई, इटावा, कन्नौज, कानपुर रूटों पर भी समय से बसों को रवाना किया जा रहा है। वहीं, एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि प्राइवेट डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चला था। पिछले छह महीने में 12 बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शीघ्र ही सख्ती से अभियान चलाया जाएगा और क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने वालीं बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed