{"_id":"57b9ea254f1c1b8e63d4f2bf","slug":"current-ht-24-homes-funke-equipment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी करंट से 24 घरों के फुंके उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी करंट से 24 घरों के फुंके उपकरण
अमर उजाला औरैया
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
आक्रोश जताते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बिधूना रोड पर रविवार की देर शाम एचटी लाइन एलटी पर गिर पड़ी। इससे मोहल्ले के करीब 24 घरों के उपकरण फुंक गए। अचानक हुई इस घटना से लोग घरों के बाहर निकल आए। सूचना विभाग को दी गई। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं अनाधिकृत लाइनमैन के ट्रांसफार्मर पर चढ़ जाने पर मोहल्ले को लोगों ने उसे तुरंत उतरने को बोला जिस पर भी हंगामा मचा रहा।
बिधूना रोड पर रखे ट्रांसफार्मर से निकली एलटी लाइन के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन गिर पड़ी। हाईटेंशन करंट लोगों के घरों में दौड़ गया। इससे कई घरों के उपकरण फुंक गए। मोहल्ले के रामप्रसाद दुबे, रामशंकर मिश्रा, सुशील गुप्ता, सुनील गुप्ता, योगेश यादव, सत्यम यादव, संतोष पांडे, चंद्र शेखर मिश्रा, बृजेंद्र दुबे आदि के घरों के टीवी व फ्रिज आदि विद्युत उपकरण फुंक गए।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि करीब दो दर्जन घरों में प्रत्येक घर में कम से कम बीस-बीस हजार रुपये का नुकसान है। मोहल्ले के लोगों ने विभाग को सूचना दी और बाहर निकलकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद एक लाइनमैन आकर ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़ गया तो मोहल्ले के लोगों ने पूछा कि वह विभाग में लाइनमैन है जब वह नहीं बता पाया तो उससे उतरने को कहा। मोहल्ले के लोगों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है।