{"_id":"61802dfaf12bf01c8a3fdddf","slug":"cultural-mela-auraiya-auraiya-news-knp6616984121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं व युवतियों में दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं व युवतियों में दिखा जोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। औरैया रोड स्थित नारायणी मंडपम में चल रहे दिबियापुर दिवाली मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह लगे स्टालों पर निशुल्क मेंहदी लगवाने के लिए महिलाओं और युवतियों में खासा जोश दिखाई दिया।
बीते 30 अक्तूबर से शुरू हुए दिबियापुर दिवाली मेले के तीसरे दिन विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने मंच पर धमाल मचाया। कई बच्चों ने एकल व सामूहिक नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों से छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों की ओर से उपहार भी बांटे गए। मेले में लगे स्टालों पर दुकानदारों की ओर से उपभोक्ताओं को फ्री मेंहदी के कूपन वितरित किए जा रहे हैं।
इन कूपनों के माध्यम से महिलाएं एवं युवतियां निशुल्क मेंहदी लगवाने के लिए उत्साह दिखातीं नजर आई। भारतीय इंटरनेशनल स्कूल की ओर से बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्हें उपहार भी बांटे गए। आयोजक समाजसेवी राघव मिश्रा के अनुसार दुकानदारों व ग्राहकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बताया कि दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को सामान में काफी छूट भी दी जा रही है।