फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,gandhi jayanti,auraiya

बापू और शास्त्री को नमन कर किया झंडारोहण

Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
cultural,gandhi jayanti,auraiya
औरैया। गांधी जयंती पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर में सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों पर झंडारोहण किया गया। नगर पालिका परिषद में व्यापारियों व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विद्यालयों में बापू व शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर शहर में 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. प्रमोद कटियार और नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी ने झंडारोहण किया। व्यापारी नेता अनुराग अग्रवाल व सामाजिक संस्था विचित्र पहल के अध्यक्ष आनंद नाथ गुप्ता व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिला फल संरक्षण कार्यालय पर अधिकारी राजीव शुक्ल ने, तिलक महाविद्यालय में प्राचार्य ने, सीओ कार्यालय पर सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने झंडारोहण किया। पुलिस लाइन में आरआई पुलिस लाइन ने, एसपी कार्यालय पर एएसपी शिष्यपाल ने ध्वजारोहण कर पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में चेयरमैन रानी पोरवाल एवं अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार ने झंडा रोहण कर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अटसू में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने ब्रह्मानंद पार्क में तहत सफाई अभियान चलाया गया। औरैया शहर के जीएस एकेडमी स्कूल में बच्चों ने रंगोली सजाओ कार्यक्रम किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रबंधक हरिओम द्विवेदी, प्रधानाचार्या सम्मी भदौरिया, शिक्षक विकास, नेहा तिवारी, प्रियंका, वैष्णवी, मुस्कान, अंजली, मोहिनी मौजूद रहीं। अछल्दा में ग्राम पंचायत रामपुर वेश्य बैश्य स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधान पति राजीव कुमार कुमार शास्त्री व प्रधानाचार्य ने गांधी व शास्त्री को याद किया। गांव गुनोली में मिनी स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान के नेतृत्व में झंडारोहण हुआ। मेनिका शर्मा, रेनू सेंगर सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के तहत निकाली रैली
अटसू में क्षेत्र के एक मैरिज होम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें याद किया। बिधूना नगर पंचायत में अमृत महोत्सव के तहत सफाई कर्मचारियों के साथ रैली निकाल कर भगत सिंह व आंबेडकर प्रतिमाओं पर फूलमाला पहनाए। अध्यक्ष अमित कुमार ने कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए।
एनसीसी कैडेट ने निकाली रैली
फफूंद कस्बे के अलावा गांव के श्रीरामसेवक सावित्री देवी स्कूल में एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर स्वच्छता की शपथ ली। एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता ने बापू को श्रद्घांजलि अर्पित की। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बापू की याद में पौधरोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष आलोक दिवाकर, महामंत्री अमित तिवारी, मीडिया प्रभारी ऋषि मिश्रा, अरविंद राजपूत, गौरव राजपूत आदि मौजूद रहे।

स्पर्धा में मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा
अजीतमल स्थित श्री जनता इंटर कॉलेज में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रतियोगिताएं हुईं। शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया। सुदिति ग्लोबल स्कूल में गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने झंडारोहण किया। पीटीआई अजय चौबे, प्रशांत गुप्ता, महेंद्र यादव, आदित्य कुमार दीक्षित, शुभम मिश्रा, सूरज तिवारी, अंकुर पोरवाल, विनय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed