फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,diwali,auraiya

पूजन के बाद रोशनी से जगमगाए घर

Thu, 04 Nov 2021 03:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
cultural,diwali,auraiya
औरैया। दीयों का त्योहार दिवाली जनपद में उल्लास व धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान घरों व प्रतिष्ठानों में भव्य सवाजट हुई। वहीं शुभ मुर्हुत त में धन लक्ष्मी व गणेश का पूजन किया गया। दियों और रंग बिरंगी झालरों व आतिशबाजी की रोशनी से अमावस्या की रात पूरी तरह से ओझल रही। देररात तक आतिशबाजी चलती रही। आसमान में तारे नजर ही नहीं आए, चारों तरफ रॉकेट की रोशनी ही दिखी।
विज्ञापन

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर लोगों ने घर के आंगन या पूजा स्थल पर स्थापित देवी लक्ष्मी और गणपति सहित इंद्र और कुबेर की पूजा करके सुख-समृद्धि का आशीष मांगा। घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दीवार पर सिंदूर से श्री गणेशाय नम:, शुभ-लाभ जैसे मांगलिक मंत्र लिखकर सर्व मंगल की कामना की गई। बहुरंगी फूलों के साथ लक्ष्मी को कमल के फूल भी चढ़ाए गए।
विज्ञापन

आचार्यों के मुताबिक गुरुवार को शुभ मुर्हुुत सुबह के समय था। वहीं देरशाम को छह बजे से रात आठ बजकर 32 मिनट के बीच श्रद्धालुओं ने प्रदोष काल के सर्वोत्तम मुहूर्त में पूजन किया। आधी रात यानी निशीथकाल में तांत्रिक उपासना की गई। पूजन के बाद आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ जो देररात तक जारी रहा। इस दौरान आतिशबाजी चलाकर दिवाली का लुप्त उठाया। घरों में तरह-तरह के पकवान तैयार किए गए। दीप जलने के बाद तरह-तरह के डिजाइनर दीयों की आभा और दमकी। दीयों, मोमबत्तियों और बिजली की रंगबिरंगी झालरों से घर और प्रतिष्ठान सजे तो अंधेरा दूर कहीं जाकर दुबक गया। रोशनी, आतिशबाजी, मिठाइयों ने दिवाली की खुशियों को खास बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देररात तक चला बधाई का दौर
दिवाली पर सुबह से ही शुरू शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लोगों ने अपने मित्रों, करीबियों, रिश्तेदारों के साथ तमाम ऐसे परिचितों को भी पर्व पर शुभकामनाएं दीं, जिनसे अरसे से न मुलाकात हुई थी। इस बीच मोबाइल पर मैसेज बॉक्स कई-कई बार फुल होते रहे। गैर हिंदू दोस्तों की ओर से भी पूरी गर्मजोशी के साथ पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। मिठाइयां खाने और लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देने के लिए एक दूसरे के घर जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed