{"_id":"6197e8555475e812102f8ee8","slug":"cultural-auraiya-news-knp6649606179","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शालिग्राम की बरात पर भक्तों ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शालिग्राम की बरात पर भक्तों ने बरसाए फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के तत्वावधान में तुलसी व भगवान शालिग्राम का विवाह का आयोजन धूमधाम से किया गया। शहर में गाजे बाजे के साथ भगवान शालिग्राम की बरात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बरात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
फूलमती मंदिर परिसर से सुबह 10 बजे रथ पर विराजमान भगवान शालिग्राम की बरात बैंडबाजे के साथ निकली। दिबियापुर रोड, तहसील चौराहा, सदर बाजार होते हुए पोरवाल धर्मशाला पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। बरात में मौजूद लोग भक्तिगीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे।
पोरवाल धर्मशाला पहुंचने पर समिति के सदस्यों ने बरातियों की अगवानी की। इस दौरान द्वारचार व अन्य रस्में विधिवत की गई। इसके बाद तुलसी शाखा की सदस्यों ने मंगलगीत, भजन-संकीर्तन के साथ विवाह की रस्में आगे बढ़ाईं। आचार्य पं. धर्मेश दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से तुलसी व भगवान शालिग्राम का विवाह कराया। तुलसी मैया की पैर पुजाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने तुलसी मैया के पैर पूजकर अपने परिवार के निरोगी व सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
इस मौके पर महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई, समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता के अलावा कपिल गुप्ता, अतुल पोरवाल, आदित्य पोरवाल, आनंद गुप्ता (डाबर), रानू पोरवाल, अखिलेश पोरवाल व रामजी पोरवाल आदि मौजूद रहे।