फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

शहर में धूमधाम से 23 को निकलेगी शिव बारात, तैयारियां जोरों पर

Sun, 22 Sep 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। शहर की सौ साल पुरानी रामलीला महोत्सव का आगाज 23 सितंबर को शिव बारात के साथ होगा। नारद मोह के साथ 25 सितंबर को श्रीराम लीला का शुभारंभ होगा। औरैया रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि अबकी आयोजन को भव्य रूप देने की रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के संरक्षक शंकर दयाल शुक्ला, अध्यक्ष अखिलेश तिवारी व महामंत्री अवधेश मिश्रा ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर तीन बजे शिव बारात शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। इसके बाद 25 सितंबर को नारद मोह, रावण दिग्विजय, 26 को राम जन्म, 27 को मुनि याचना एवं ताड़का वध का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 28 सितंबर को अहिल्या उद्धार, गंगा लीला, पुष्प वाटिका, जनक बाजार, 29 सितंबर को विशाल धनुष यज्ञ, 30 को कैकई वरदान, दशरथ प्रतिज्ञा, राम वन गमन, एक अक्तूूबर को निषाद मिलन, केवट संवाद, दशरथ मरण, दो अक्तूबर को जयंत लीला, भरत मिलाप, तीन को अनुसुइया उपदेश पंचवटी विश्राम, चार अक्तूबर को सूपनखा अंग भंग, खर दूषण वध एवं सीता हरण लीला का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा पांच को सीता की खोज, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, छह अक्तूबर को विभीषण शरणागति, रामेश्वर स्थापना, सात को अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, आठ अक्तूबर को विजयादशमी रावण वध मेला एवं भरत मिलाप तथा नौ अक्तूबर को राजतिलक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिवदास वर्मा, संतोष चतुर्वेदी, अनुराग तिवारी, मान सिंह चौहान, रजत पांडेय, रवि चतुर्वेदी, अमित चौबे, पंकज अवस्थी, मनोज चतुर्वेदी, पूरन पांडेय, चंदू तिवारी, सज्जन दीक्षित व सतीश पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed