{"_id":"5d769db58ebc3e013077143a","slug":"cultural-auraiya-news-knp512613321","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया अगली बरस तू जल्दी आ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया अगली बरस तू जल्दी आ...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। गणेश महोत्सव पंडालों व घरों में स्थापित प्रथम आराध्य भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों का आज विसर्जन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना के उद्घोष से समूचा माहौल गूंज उठा। भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाया और नगर से लेकर कमलपुर नहर तक विशाल शोभा यात्रा निकाली। भक्तों ने गणपति के साथ होली खेली। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। प्रशासन द्वारा बनाए गए तालाब में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
नगर के कई मोहल्लों स्थापित गणपति बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन शोभा यात्रा निकालकर किया गया। भक्तों ने पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भरे मन से विसर्जित किया। कई जगह हवन के साथ गणपति की झांकियां भी निकाली गई। गणपति की प्रतिमाएं खुले वाहन में झाकियों व भजन कीर्तन के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कमलपुर नहर के पास बने प्रशासन द्वारा तालाब में विसर्ज किया गया। वहीं स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए थे।
यात्रा के दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर गौरी मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, मान्या पाठक, तान्या पाठक, गौरव पाठक, प्रदीप गुप्ता, काजल गुप्ता, ऐसी गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, गिरीश शाक्य, बउआ शाक्य, हैप्पी सेगर, कुलदीप बाजपेई, प्रशांत मिश्रा, रमेश बाबू आदि लोगों ने मौजूद रहें।
विज्ञापन
अछल्दा में गणेश पंडालों में श्रद्धा में डूबे भक्त सुबह शाम गणपति बप्पा के जयकारे लगा रहे हैं। दिन में भजन कीर्तन तो रात में झांकियों की प्रस्तुति का दौर जारी है। गणेश महोत्सव में श्री रामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया। शाम के समय भगवान गणेश की आरती की गई।
फफूंद में पूर्व अध्यक्ष ने भगवान गणेश की आरती कर पूजन किया। इस मौके पर आचार्य ने कहा कि भगवान गणेश के नामों का जाप करने मात्र से ही व्यक्ति का जीवन सफल हो सकता है। मोहल्ला होमगंज गल्लामंडी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के रविवार की रात पूर्व अध्यक्ष मुकेश भारतीय भगवान गणेश विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान आयोजित प्रवचन के दौरान गणेश सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी प्रबंधक का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रवचन के दौरान आचार्य पं. लक्ष्मीकांत शुक्ला ने भगवान गणेश के 108 नामों की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर हरिश्चंद्र स्वर्णकार, भरतलाल, रामजी दुबे, रामजी सोनी, अनुपम कुमार वर्मा, उमेश चंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।